लोहरदगा, फरवरी 17 -- लोहरदगा, संवाददाता: नगर निकाय चुनाव का दिन जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है लोहरदगा नगर में प्रत्यशियों का जनसंपर्क अभियान के साथ प्रचार वाहनों से प्रचार में तेजी आ गई है। हिंदुस्तान संवाददाता द्वारा सोमवार को नगर की महिलाओं से जब निकाय चुनाव के बाद चुनकर आये प्रतिनिधियों से अपेकक्षा के बारे में जानने का प्रयास किया गया तो उनका कहना था कि नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव अभी भी जस की तस बनी हुई है। नगर की महिलाओं ने सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यस्ततम बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर पिंक टॉयलेट की व्यवस्था की मांग की है। उनका कहना है कि बाजार, बस स्टैंड और मुख्य चौक-चौराहों पर महिलाओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की सुविधा नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर परिषद ...