संभल, दिसम्बर 29 -- गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार की ओर से एक जनवरी को प्रत्येक वर्ष की भांति प्रकाशोत्सव के अवसर नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसकों लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। नगर कीर्तन शोभायात्रा में कलाकारों द्वारा हैरतअंगेज कारनामें दिखाए जायेंगे। जिसमें मुख्य आर्कषण पंज प्यारे, पालकी साहिब, गुरुनानक आर्मी, पाइप बैंड, अकाल गतका अखाड़ा, निहंग जत्था, गतका ग्रुप पार्टी, शेरे पंजाब भगड़ा पार्टी, मीरी पीरी खालसा गतका, फूलों का डोला, आकेस्ट्ररा, देशभक्ति की झांकी आदि शामिल रहेंगे।े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...