गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- गाजियाबाद, संवाददाता। बजरिया स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा ने रविवार को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर-कीर्तन निकाला। गतका करतब और झांकियों के साथ धूम धाम से कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में ऊंट और तोप की झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। नगर कीर्तन में आगे नगाड़े के साथ जत्थेदार, उनके पीछे घोड़ों पर सवार गुरु साहब की फौज, ऊंट, झांकियां, जौहर दिखाने वाली गतका पार्टियों ने करतब दिखाए। जगह-जगह लंगर और छबील लगाए गए। नगर कीर्तन में अलग-अलग संगठन और समुदाय के लोग शामिल हुए। स्क्रीन पर गुरु गोविंद सिंह की जीवनी दिखाई गई। नगर निगम के टैंकरों ने सड़क पर पानी का छिड़काव किया। सेवादारों ने रास्ते में झाड़ू लगाकर सफाई की। नगर कीर्तन पर लोगों ने जगह जगह फूल बरसाए। नगर कीर्तन में सबसे पीछे हाजिर नजर गुरु ग्र...