रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। खालसा पंथ के सजना दिवस एवं बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज ने क्षेत्र में भव्य नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयकारों से गूंज उठा। इसी के साथ गुरुद्वारा श्री माता साहिब कौर में तीन दिवसीय बेसाखी मेले का शुभारंभ हो गया। शनिवार दोपहर गांव अर्जुनपुर स्थित गुरुद्वारे से गुरुपंथ के दास, गुरुद्वारा बंगला साहिब (दिल्ली) के सरपरस्त बाबा बचन सिंह, नानकपुरी टांडा के बाबा गुरजंट सिंह और गुरुद्वारा माता साहिब कौर दिनेशपुर के सरपरस्त बाबा गुरदेव सिंह ने अरदास के बाद केसरी निशान दिखाकर नगर कीर्तन को रवाना किया। नगर कीर्तन में सबसे आगे स्कूली बच्चों की टोलियां पंजाब की संस्कृति पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कर रही थीं। इसके पीछे गतका पार्टी के कलाकार हैरतअ...