महाराजगंज, दिसम्बर 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा नगर के हजारों घरों से निकलने वाला कूड़ा नगर पालिका प्रशासन कूड़ा गाड़ी से उठवा कर एमआरएफ सेंटर भेजने के बजाय मंडी समिति के आगे मुख्य मार्ग पर ही डंप कर दे रही है। इससे निकालने वाली दुर्गंध से अब नागरिकों में आक्रोश बढ़ चुका है। स्थानीय जनप्रतिनिधि व भाजपा नेताओं ने एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंप कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा कस्बे के बगल में ही हरदी डाली रोड पर एमआरएफ सेंटर बनाया गया है, जिसमें लाखों रुपए खर्च भी किए गए हैं। जिस मकसद से एमआरएफ सेंटर बनाए गए हैं, उसका लाभ लोगों को दिखाई नहीं पड़ रहा है। कस्बे के हजारों मकान से निकलने वाला कूड़ा नगर पालिका प्रशासन एमआरएफ सेंटर में डंप नहीं कर रहा है। कूड़ा यहां वहां पड़ा रहता है या फिर कूड़ा गाड़ी उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.