बेगुसराय, सितम्बर 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस ने नगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। नई कमेटी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित अन्य पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, छह मंडल अध्यक्ष भी मनोनीत किए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर चौधरी महतो, मो. अजमत अली, संजय कुमार सिंह, रवि कुमार यादव और जवाहर पासवान को जिम्मेदारी मिली है। महासचिव पद पर लाट साहेब सिंह, अभिषेक कुमार दिलखुश, मो. इश्तियाक आलम, सुरेंद्र चौधरी, अमित आनंद और अर्चना कुमारी को मनोनीत किया गया है। वहीं सचिव पद पर कपिलदेव राय, आनंद कुमार गुड्डू, मो. शौकत, शिव चौधरी, छोटू कुमार सिंह, मो. जीशान अली, मोख्तार महतो और मो. काशिफ इस्लाम को जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक कुमार को संगठन सचिव और कन्हैया कुमार को मीडिय...