कोडरमा, नवम्बर 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी, कोडरमा की ओर से झंडा चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय सेठ ने की। मौके पर पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, प्रभात कुमार राम, वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद सेठ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला सचिव सउद खान, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष सोनू वारसी ने अभियान की सफलता में अहम भूमिका निभाई। नगर अध्यक्ष संजय सेठ ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा लगभग 25 लाख हस्ताक्षर एकत्र कर उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय में जमा करने का लक्ष्य रखा गया है। कोडरमा जिला एवं झुमरी तिलैया नगर से अब तक 10 हजार से अधिक हस्ताक्षर जमा हो चुके हैं। आगामी 4 नव...