कोडरमा, मई 28 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत झुमरी तिलैया नगर कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक नवनियुक्त नगर अध्यक्ष संजय सेठ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान व विशेष अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू, नगर कांग्रेस प्रभारी सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता उपस्थित थे। बैठक में कांग्रेसियों ने पांच जून को जिलास्तरीय संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने पर चर्चा की। बैठक के पूर्व कांग्रेस द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी के पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसके बाद नवनियुक्त झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष संजय सेठ को निवर्तमान नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम द्वारा माला पहनाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.