रुद्रपुर, फरवरी 17 -- खटीमा। जिले में चल रहे सघन सत्यापन और चैकिंग अभियान के तहत खटीमा कोतवाली व झनकईया थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के आदेश पर कानून व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने के लिए दूसरे दिन भी सत्यापन कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। सोमवार को खटीमा कोतवाली ने 110 सत्यापन किए गए जिसमें 7 चालान किए गए। मंगलवार को भी अभियान चलता रहा। बाजार चौकी इंचार्ज द्वारा ठेले, फड़ और दुकानदारों का सत्यापन किया गया दूसरी टीम द्वारा मेलाघाट रोड पर अभियान चलाया गया जिससे लोगों में हड़कंप मचा रहा। खबर लिखे जाने तक पचास से अधिक सत्यापन किए जा चुके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...