कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज एवं कौशांबी की सीमा पर स्थित पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज (गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज) को 70वीं नगर उत्तर संभाग विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआईओएस प्रयागराज द्वारा निर्धारित मानकों का परीक्षण किए जाने के बाद विद्यालय का चयन किया गया। प्रतियोगिता में नगर उत्तर संभाग के विभिन्न शासकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों की लगभग 20 से 25 टीमें प्रतिभाग करेंगी।इस आयोजन की मेजबानी के लिए नगर उत्तर संभाग के करीब दस विद्यालयों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद जनपद की क्रीड़ा समिति ने पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज को आयोजन स्थल के रूप में चुना। प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्व...