वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को शिवपुर स्थित पांचों पंडवा मंदिर, धर्मशाला एवं पंचक्रोशी यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने धर्मशालाओं में पेयजल सुविधा, शौचालय, कूलर-पंखे और पूरे क्षेत्र में साफ सफाई के संबंध में विशेश जार दिया। उन्होंने आलोक विभाग के अधिकारियों को पंचक्रोशी यात्रा मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की लगातार निगरानी करने और खराब लाइटों को तुरंत बदलने का भी निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- डीएम बिजली एवं रसोई गैस आपूर्ति की करें निगरानी यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...