कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर, संवाददाता। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शहर में हो रहे विकास कार्यों का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताओं पर आपत्ति जताई। समय से कार्य पूरा न करने व काम में लापरवाही बरतने पर संबंधित का वेतन रोकने व कारण बताओ नोटिस जारी किए। उन्होंने बारादेवी मंदिर के पास निरीक्षण कर नवरात्र पर आयोजित मेले को लेकर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद हर स्वरूप, जोनल अभियंता राजेश कुमार व अन्य से नवरात्रि के दौरान लगने वाले मेलों के संबंध में जानकारी ली। बारादेवी मंदिर के आसपास जगह-जगह नालियां जाम मिलीं। कई जगह अतिक्रमण भी मिला। जिस पर जोनल अधिकारियों को नालियों पर बने रैंप आदि तोड़कर साफ-सफाई के निर्देश दिए। दीप सिनेमा रोड पर सीएम ग्रिड सड़क निर्माण के कारण स्वास्थ्य विभाग का नाला टूटने से जलभराव की समस्या ...