अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की ओर से गोद ली गई नगर पंचायतों का मंगलवार को नगर आयुक्त ने भ्रमण किया। स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत दिसंबर 2025 में तीन नगर पंचायतों को नगर निगम ने गोद लिया था। हरदुआगंज, मडराक व बरौली नगर पंचायत शामिल हैं। स्वच्छता को लेकर रैकिंग में सुधार किया जाना है। इसको लेकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने हरदुआगंज नगर पंचात का निरीक्षण किया। यहां पर स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों को देखा। नगर पंचायत चेयरमैन व ईओ से वार्ता की। नगर पंचायतों की रैंकिंग में सुधार करने को लेकर स्वच्छता के क्षेत्र में आवश्यक कदम उठाए जाने के दिशा निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मुख्य पार्षद ने सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नग...