बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- नगर आयुक्त ने रहुई आटीपीएस का किया निरीक्षण फोटो : रहुई नगर आयुक्त : रहुई प्रखंड कार्यालय का शुक्रवार को जांच करते नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा व अन्य। रहुई, निज संवाददाता। नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को रहुई प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। सबसे पहले प्रखंड कार्यालय की फाइलों को खंगाली। इसके बाद आरटीपीएस कांउटर में प्राप्त आवेदनों की जांच की। कांउटर पर उपस्थिति लोगों से फीडबैक लिया। नगर आयुक्त के आने की खबर से अन्य कार्यालयों के कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। मौके पर बीडीओ धर्मराज कुमार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...