कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। शहर के ऐतिहासिक होली मेले की तैयारियों को देखने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने हटिया पार्क का निरीक्षण किया। यहां चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखते हुए निर्देश दिए कि यह कार्य समय से पहले पूरा हो जाए। काम में सुस्ती पर नाराजगी जताई। हटिया होली मेला (गंगा मेला) 10 मार्च को रज्जन बाबू पार्क से शुरू होगा। इसकी तैयारी परखने के लिए नगर आयुक्त के साथ मुख्य अभियंता सैय्यद जैदी अफरीदी, विद्यासागर जोनल अधिकारी, अभियंता आरके तिवारी, रामकुमार गुप्ता अभियंता जल संस्थान, अवर अभियंता माणिक चन्द्र, मार्ग प्रकाश उद्यान विभाग जोनल स्वास्थ्य अधिकारी अमित कुमार आदि पहुंचे। निरीक्षण बादशाहीनाका हनुमानजी के मंदिर से हटिया ऐतिहासिक रज्जन बाबू पार्क तक किया गया। आयोजन स्थल का टिन शेड, फर्श में लग रहे टाइल्स ...