लखनऊ, अप्रैल 6 -- नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सोमवार को जोन-7 स्थित मनोरथा गौशाला और जोन-4 के विभूति खंड में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। गौशाला में निर्माण कार्यों की सुस्त चाल देख उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को इसे प्राथमिकता पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद नगर आयुक्त ने विभूति खंड में सीएम ग्रिड फेस-2 के कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित निगरानी के आधार पर जवाबदेही तय होगी। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर महेश वर्मा, नगर अभियंता संजय पाण्डेय और अतुल मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...