लखनऊ, दिसम्बर 18 -- शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने देर रात्रि औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ठंड के मौसम में निराश्रित, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित व मानवीय सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। नगर आयुक्त ने सबसे पहले जोन-1 अंतर्गत जियामऊ स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई, बिस्तरों की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम संतोषजनक पाए गए। अलाव जलते मिले, जिससे ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था दिखी। नगर आयुक्त ने रैन बसेरे में ठहरे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और फीडबैक लिया। इसके बाद जोन-2 के लाटूश रोड रैन बसेरे पहुंचे, जहां रात्रि भोजन की व्यवस्था का निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता...