धनबाद, अगस्त 31 -- नगर आयुक्त सह अपर जिला निर्वाचन पदाधिकारी आशीष गंगवार ने रविवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) के साथ गूगल मीट से समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त प्रपत्र (फॉर्म) 06, 07 एवं 08 की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी बूथ पर 60 से कम फॉर्म नहीं होने चाहिए। सभी बूथों पर न्यूनतम 60 फॉर्म का लक्ष्य हर हाल में प्राप्त किया जाए। समीक्षा के क्रम में उन्होंने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों के साथ तत्काल बैठक करें एवं कार्यों की प्रगति की निरंतर मॉनिटरिंग करें। ...