भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में किए जा रहे जनगणना कार्य को लेकर आई ट्रिपल सी भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से जनगणना कार्य सहित प्रगणक और पर्यवेक्षकों के कार्यों की निगरानी की जा रही है। वहीं गुरुवार को इसको लेकर नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा अधिकांश वक्त तक कंट्रोल रूम में मौजूद रहे। जहां उन्होंने बारीकी से चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग की। कंट्रोल रूप प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मॉनिटरिंग करने के साथ साथ नगर आयुक्त ने कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि जनगणना का प्रथम चरण का कार्य मकानों का सूचीकरण और मार्किंग हर हाल में शुक्रवार तक पूरा कर लिया जाए। यह भी पढ़ें- पेज 05 लीड : मकान सूचीकरण ब्लॉकों में प्रगणक तैयार कर लिए नजरी नक्शा ताकि शनिवार से दूसरे चरण का कार्य ...