रांची, मई 19 -- रांची। नगर निगम ने नागरिकों को नगर आयुक्त के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी व्हाट्सऐप संदेशों से सावधान रहने की अपील की है। निगम को सूचना मिली है कि एक विदेशी नंबर 84 566696967 से नगर आयुक्त के नाम और पद का दुरुपयोग करते हुए लोगों को व्हाट्सऐप संदेश भेजे जा रहे हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि यह नंबर पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। रांची नगर निगम ने बताया कि नगर आयुक्त का आधिकारिक मोबाइल नंबर 91 9431115814 है। इसके अलावा किसी अन्य नंबर से नगर आयुक्त के नाम पर कॉल, व्हाट्सऐप संदेश या किसी प्रकार की मांग या निर्देश मिलने पर लोग सतर्क रहें। निगम प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि ऐसे संदिग्ध नंबरों को तुरंत स्पैम या रिपोर्ट करें। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, बैंक खाता विवरण या किसी प्रकार का आर्थिक...