धनबाद, अप्रैल 13 -- चिरकुंडा, प्रतिनिधि। चिरकुंडा ​जीटी रोड से सटे ऋषि मेडिकल के समीप नाला जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहने से आम लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। नगर अध्यक्ष सुनीता देवी ने संज्ञान में लिया और सोमवार को स्वयं मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर सफाई कार्य शुरु करवायी। जेसीबी मशीन और सफाई कर्मियों से नाले की सफाई करवाई गई। नाला में हो रहे जलजमाव की समस्या को दूर किया गया। ​कहा कि आम लोगों की समस्या को दूर करना पहली प्राथमिकता है। मौके पर वार्ड पार्षद, सफाई पर्यवेक्षक भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...