मिर्जापुर, दिसम्बर 24 -- मिर्जापुर, संवादाता l बिजली राहत योजना 2025 (ओटीएस ) में बिजली चोरी, अनपेड, लांगपेड उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली में फिसड्डी होने पर पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले के नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनीष श्रीवास्तव के निलंबन के आदेश दिए हैं l चेयरमैन ने यह कार्रवाई मंगलवार की शाम को ओटीएस योजना के राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान की l मनीष निलंबित करते हुए चेयरमैन ने शक्तिभवन से संबद्ध कर दिया है l उनके स्थान पर भदोही जनपद में अधिशासी अभियंता टेस्ट पद पर कार्यरत आरके यादव को नगरीय विद्युत वितरण खंड का अधिशासी अभियंता नियुक्त किया है l तत्काल प्रभाव से दोनों अधिकारियों को नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश चेयरमैन ने दिए l चेयरमैन की इस कार्रवाई से बिजली म...