मऊ, अगस्त 4 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को कैंप कार्यालय स्थित सभागार में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अधीन संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 एवं प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स (पीएम स्वनिधि) योजना की निकायवार एवं बैंकवार प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्र के मुख्य मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही सत्यापन कार्य में लापरवाही करने वाले लेखपालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलों एवं निकायों में प्राप्त आवेदनों तथा उनके सत्यापन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

समीक्षा कार्य समीक्षा के दौरान तहसील एवं निकाय स्तर के आंकड़...