शामली, फरवरी 26 -- शामली। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया लंबा खींचती जा रहा है। शहरी क्षेत्र में जितनी तेजी से यह कार्य शुरू हुआ वहीं ग्रामीण अंचलों तक जाते जाते इसकी गति सुस्त पड़ गयी है। ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध के चलते स्मार्ट मीटर लगाने की गति मंद पड़ गयी है। यही कारण है कि अभी तक जिले में 2लाख 53 हजार विद्युत उपभोक्ताओं में से एक लाख तीन हजार उपभोक्ताओं के यहा स्मार्ट मीटर पाए है। दूसरे आधे से अधिक उपभोक्ता अभी सामान्य मीटर के आधार पर ही बिजली बिल दे रहे है। स्मार्ट मीटर में जंप की शिकायत उपभोक्ता कर रहे है। हालांक विभाग चैक मीटर लगाकर उनका निस्तारण कर रहा है। ग्रामीण अंचलों में विरोध के चलते स्मार्ट मीटर कम लग रहे है। बिजली विभाग द्वारा जिले में कुल 2 लाख 53 हजार विद्युत उपभोक्ताओं के सापेक्ष अब तक 1 लाख 3 हजार उपभोक्ता...