हाथरस, मार्च 26 -- हाथरस। अमृत 2.0 योजनांतर्गत नगरीय क्षेत्रों में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में करते हुए डीएम अतुल वत्स ने संबंधित को योजनाओं की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अमृत 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न फर्मों/ठेकेदारों द्वारा नगरीय क्षेत्रों में कराये जा रहे पेयजल योजनाओं के कार्यों यथा नलकूप, पम्प हाउस, भूमिगत जलाशयों, शरोपरि जलाशयों , वितरण प्रणाली तथा गृह जल संयोजन आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा कर निर्माणाधीन समस्त कैम्पसों की उचित साफ-सफाई रखने तथा कार्यरत फर्मों को कार्यों की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।अधिशासी अभियन्ता, उ.प्र जल निगम (नगरीय) ने अवगत कराया गया कि अमृत 2.0 क...