छपरा, अप्रैल 8 -- नगरा। प्रखंड के डुमरी स्थित गोविंदपुर पंचायत में बुधवार को जहरीले सांप के डंसने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान भजन राय की 65 वर्षीय पत्नी पशुपति देवी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों के पास छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की स्थिति गंभीर होती चली गई और डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। वीर कुंवर सिंह की पुण्यतिथि शौर्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय दाउदपुर (मांझी)। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, शौर्य और वीरता के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह की पुण्यतिथि को लेकर दाउदपुर मे...