छपरा, अप्रैल 22 -- नगरा। थाना क्षेत्र में नामी कंपनियों के उत्पादों की अवैध री-पैकिंग कर बाजार में सप्लाई करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड,पटना में फील्ड ऑफिसर तथा वैशाली हाजीपुर निवासी मो. सादुल्लाह ने नगरा थाना में आवेदन देकर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम कादीपुर में नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा निवासी मो. अनवर के पुत्र मो. रेयाज द्वारा सुखदेव महतो के मार्केट स्थित एक कमरे में विभिन्न नामी कंपनियों के उत्पादों की अवैध तरीके से री-पैकिंग की जा रही है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा उनके क्लाइंट कंपनियों ईरिस लाइफसाइंसेज,हिमालया,वेलनेस, सिप्ला लिमिटेड,इमामी आदि के उत्पादों की नकल कर री...