छपरा, दिसम्बर 11 -- नगरा। प्रखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत छूटे हुए पात्र लाभुकों के लिए राशन कार्ड बनाने की प्रशासनिक कवायद शुरू कर दी गयी है। इसके तहत पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किये जा रहे हैं जहां लाभुक आवेदन देकर अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि पंचायत सरकार भवनों में यह शिविर आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र की धूपनगर धोबवल पंचायत में बारह दिसंबर को, खैरा पंचायत में तेरह दिसंबर को,अफौर पंचायत में पंद्रह दिसंबर को, डुमरी पंचायत में सोलह दिसंबर को, तुजारपुर पंचायत में सत्तरह दिसंबर को,जगदीशपुर पंचायत में अठारह दिसंबर को, कादीपुर पंचायत में उन्नीस दिसंबर को, कोरेया पंचायत में बीस दिसंबर को,नगरा पंचायत में बाइस दिसंबर को तथा तकिया पंचायत में तेईस दिसंबर तक शिविर आयोजित किया जायेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.