देहरादून, जून 26 -- रुद्रप्रयाग। बीते दिनों नगरासू, घोलतीर में हुई घटना के साथ ही निहंग सिखों द्वारा उत्तराखंड आने की तमाम खबरों को देखते हुए पुलिस ने जनपद में चौकसी बढ़ा दी है। बदरीनाथ हाईवे से लगी चौकी-थानों पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। अराजक और अव्यवस्था के साथ ही कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि जवाडी चौकी, घोलतीर और नगरासू में फोर्स तैनात की कई ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो। उन्होंने सभी से भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। कहा कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे माहौल खराब हो। यह भी पढ़ें- पुलिस से भिड़े, बैरिकेडिंग तोड़ा; अपने साथियों को छुड़ाने उत्तराखंड में घुसे निहंग कैसे हुए शांत यह भी पढ़ें- बैरिकेडिंग तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंगों का पुल...