फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने गुरुवार को शहर के वार्ड संख्या दो विजयनगर तथा वार्ड संख्या 57 नगला बरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुले, टूटे चैंबर मिलने पर निर्माण विभाग के अवर अभियंता को फटकार लगाई। उन्होंने सफाई को लेकर लोगों को नसीहत दी कि वह अपना कूड़ा डस्टबिन अथवा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाले वाहन में ही डालें। उन्होंने जलभराव समस्या का तत्काल प्रभाव से निराकरण करने संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए। नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त एवं अन्य अधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद मौजूद थे। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान खाली प्लॉट में कूड़ा देख तत्काल सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से कहा कि वह अपना पूरा इधर-उधर न फेंके तथा कूड़ा डस्टबिन के अलावा कूड़ा कलेक्शन वाले डोर टू डोर वाले वाहनों में डालें। उन्हों...