लखनऊ, मई 22 -- नगराम। नगराम कस्बा के गढ़ी मोहल्ला निवासी रेडीमेड दुकानदार मोहित व मेडिकल स्टोर संचालक राहुल समेसी के मजरा रामबक्सखेडा गांव के बाहर किराए पर दुकान चलाते हैं। मोहित व राहुल ने बताया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह दोनों साथ रहे थे। रास्ते मे बनदेवी मंदिर के पास नगराम के शंकरखेड़ा निवासी विवेक, निहाल ने पुरानी रंजिश में कई लोगों के साथ मिलकर उन लोगों को घेर लिया। गालियां देते हुए लाठी, डंडे, लोहे की रॉड से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। -------

मोहनलालगंज में खनन पर मुकदमा दर्ज मोहनलालगंज। मोहनलालगंज तहसील के लेखपाल अंकित कुमार श्रीवास्तव ने जेसीबी से मिट्टी खनन के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। अंकित के मुताबिक डंपर (यूपी एक्सएन 7209) बुधवार को पकड़ा गया, जिसमें मिट्टी खनन कर भरी गई थी। डंपर कनकहा पुलिस चौकी पर खड़ा है।

प...