लखनऊ, फरवरी 16 -- नगराम क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट की गई। पिटाई के कारण उसका गर्भपात होने का आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर नगराम पुलिस ने पति सहित चार ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुल्हापुर हुसैनाबाद गांव की रहने वाली 22 वर्षीय नसीवुल जहां का विवाह मदारी खेड़ा, निगोहां निवासी नौशाद अली से हुआ था। विवाह के बाद से ही उसके पति नौशाद अली, देवर सिफान अली, सास किस्मतुल और ससुर हामिद अली उस पर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार करते रहे। पीड़िता का आरोप है कि 15 फरवरी 2026 को दोपहर करीब एक बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पति द्वारा की गई पिटाई के कारण उसका गर्भपात हो गया। जब उस...