उन्नाव, दिसम्बर 25 -- उन्नाव। नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अटल उपवन वेस्ट टू वण्डर पार्क नगरवासियों को समर्पित कर दिया। शहर के मोहल्ला पीडी नगर में बने इस पांच हजार वर्गमीटर के पार्क में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने की। नगर पालिका परिषद ने कचरा नहीं संसाधन योजना के तहत शहर के पीड़ी नगर में वेस्ट टू वण्डर पार्क को विकसित किया है। यहां कबाड़ और अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक संरचनाएं तैयार की गई हैं। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा के लोकार्पण के साथ पार्क को लोगों के लिए खोल दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक पार्क में बैठने, टहलने व मनोरंजन...