बलिया, जून 3 -- बलिया, संवाददाता। नगर पालिका परिषद (बलिया) के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार का तबादला नगरपालिका ओरैया के लिए हो गया है। उनके स्थान पर फिलहाल किसी की नियुक्ति नहीं हुई है लेकिन शासन से स्थानांतरण पत्र जारी होने के कुछ देर बाद ही चेयरमैन संत कुमार गुप्त मिठाईलाल ने उन्हें कार्यमुक्त करने का फरमान भी जारी कर दिया। ईओ के साथ ही नगरपालिका के एई और जेई का भी तबादला गैर जनपदों के लिए हो गया है। उत्तर प्रदेश नगर विकास अनुभाग लखनऊ के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी की ओर से 31 मई को जारी पत्र में नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार का तबादला करते हुए उन्हें इसी पद पर नगरपालिका औरैया भेज दिया गया है। इसके अलावा विभागीय फेरबदल की कड़ी में नगरीय निकाय के निदेशक अनुज कुमार झा ने नगरपालिका के अवर अभियंता (जेई) शशि प्रकाश को मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) तथ...