लातेहार, फरवरी 13 -- लातेहार ,संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के मद्देनजर जिला स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम कार्यरत है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला कंट्रोल रूम को दें। जिला कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 06565-247981 है। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 08987796308 तथा साइबर सेल के मोबाइल नंबर 6206159795 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आपात स्थिति में नागरिक 112 पर भी कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी बनाने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना अविलंब उपलब्ध कराएं।

हिं...