बागपत, मई 16 -- कस्बे में नगरपालिका कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर हेल्प डेस्क लगाकर आम लोगों को स्व जनगणना के बारे में जानकारी दी गई। अपने मोबाइल से खुद जनगणना के आंकडों को भरना सिखाया गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर स्व जनगणना करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगरपालिका कर्मियों ने कस्बे में कोतवाली के सामने, बाजार चौराहे पर, नगरपालिका कार्यालय के सामने हेल्प डेस्क शिविर आयोजित किए। लोगों को अपनी जनगणना अपने मोबाइल से कैसे करें, इसके बारे में बताया गया।. अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनित कुमार उपाध्याय ने निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।गौशाला का निरीक्षण कर गौमाता को गुड खिलायाएडीएम विनित कुमार उपाध्याय ने गौशाला का निरीक्षण किया। गौमाता को गुड केला खिलाया। पहली रोटी गौमाता के नाम से संचालित दो ई रिक...