पलामू, फरवरी 26 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नगर पालिका आम चुनाव 2026 की शुक्रवार को सुबह 8 बजे से तय मतगणना को लेकर मेदिनीनगर सदर की अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने जीएलए कॉलेज परिसर में बनाए गए काउंटिंग स्थल के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। मतगणना के मद्देनजर बिना अनुमति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भीड़ और हथियार लेकर चलने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल दंडाधिकारी ने निषेधाज्ञा लागू की है। गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज स्थित मल्टीपर्पस एग्जामिनेशन हॉल के 100 मीटर परिधि क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। जारी किए गए आदेश के अनुसार मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में प्रत्याशी, मतगणना अभिकर्ता एवं अधिकृत कर्मियों के अतिरिक्त किसी भी अनधि...