महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिले की नगरपालिकाओं व नगर पंचायतों नगरपालिकाओं में सभासद मनोनीत हुए हैं। शासन से जारी सूची में नगर पालिकाओं से पांच -पांच और नगर पंचायतों से तीन-तीन मनोनीत सभासदों के नाम शामिल हैं।महराजगंज नगरपालिका में मुरारीलाल निगम, जगदीश निषाद, मेवालाल, अभय जायसवाल व राजीव द्विवेदी को सभासद मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में सिसवा नगरपालिका से रीता देवी, राकेश दूबे, मुन्ना गौड़, राजेंद्र सिंह व राम नारायन जायसवाल को मनोनीत सभासद बनाया गया है। तीसरी नगरपालिका नौतनवा के लिए ब्रिजेंद्र श्रीवास्तव, शालू गौड़, रमेश चंद्र मंगल, धनंजय साहू और अजय अग्रहरी सभासद मनोनीत किए गए हैं।इसी क्रम में महराजगंज की आठ नगर पंचायतों के लिए शासन से तीन -तीन सभासद मनोनीत किए गए हैं। घुघली से संजय जायसवाल, इंद्रजीत सिंह ...