नगरपंचायत अध्यक्ष ने किया पौधरोपण
बस्ती, जून 6 -- हर्रैया। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को नगर पंचायत हर्रैया के अध्यक्ष कुंवर कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने दीनदयाल नगर वार्ड स्थित कान्हा गोशाला परिसर तथा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आम, पीपल, पाकड़, बरगद समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पौधरोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलता है। उन्होंने लोगों से अपने घरों तथा आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के सभासद तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में जजों ने लगाए पौधे यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.