बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- नगरनौसा में 5 घंटे बिजली की आपूर्ति रहेगी प्रभावित नगरनौसा, निज संवाददाता। पावर सब स्टेशन, नगरनौसा में मंगलवार को ट्रांसफार्मर का ब्रेकर चेंज किया जाएगा। साथ ही चंडी-नगरनौसा 33 केवीए मेन लाइन का मेंटेनेंस होगा। इसके कारण दिन में 11 बजे से दोपहर चार बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कनीय विवेक कुमार केसरी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कट होने से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य और घरों में पानी का इंतजाम कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...