बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव से हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना पर गुड्डू कुमार के घर की तलाशी ली गयी। एक कमरे से एक देसी कट्टा, एक राइफल, 18 कारतूस व एक बिंडोलिया बरामद किया गया। गुड्डू की निशानदेही पर राजीव कुमार व किशोर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपित हथियारों का उपयोग वर्चस्व का प्रदर्शन करने के लिए करते थे। छापेमारी टीम में मुकेश कुमार, विमल कुमार तिवारी, रमेश प्रसाद, धर्मेन्द्र यादव आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.