बिहारशरीफ, जून 17 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खपुरा गांव में बुधवार को संदिग्ध स्थिति में अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक की पहचान पटना जिला के खुशरुपुर थाना क्षेत्र के बालूपर गांव निवासी 42 वर्षीय बबलू बिंद के रूप में की गयी है। उनके साला रोहित कुमार ने बताया कि वे सूरत में मजदूरी करते थे। 14 जून को अपनी ससुराल खपुरा गांव आये थे। उनके बच्चे ससुराल में ही रहकर पढ़ाई करते हैं। मंगलवार की रात उन्होंने घर के लोगों के साथ भोजन किया। इसके बाद सभी सोने के लिए चले गये। रात को करीब 12 बजे नींद खुली तो बबलू छत पर नहीं थे। यह भी पढ़ें- नगरनौसा में संदिग्ध स्थिति में अधेड़ की मौत परिजन उन्हें खोजने लगे। घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका उनका शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम ...