बिहारशरीफ, मई 19 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड प्रमुख रंजू कुमार ने डीएम को पत्र लिखकर प्रखंड में जल्द बीपीआरओ व पंचायत तकनीकी सहायक को तैनात करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों के नहीं रहने से दो माह से प्रखंड में विकास के काम बाधित हैं। बीडीओ ने सात अप्रैल को पत्र भेजकर जिला पंचायती राज से तकनीकी सहायक अनामिका कुमारी के अनुपस्थित रहने का रिपोर्ट सौंपा था। साथ ही अन्य की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया। अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गयी। प्रमुख ने भी अधिकारियों से मिलकर इनकी प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया था। (नगरनौसा से रजनीकांत)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...