बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के खजुरा पैक्स अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद का गुरुवार को निधन हो गया। प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों ने शोक प्रकट किया है। वे कई महीनों से बीमार चल रहे थे। वे चौथी बार पैक्स अध्यक्ष बने थे। इनके पुत्र महेन्द्र सिंह वर्तमान में खजुरा पंचायत के मुखिया हैं। शोक प्रकट करने वालों में कैला पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार के अलावा, शशि कुमार, पंकज कुमार, विभा सिन्हा, मोनू कुमार, पप्पू कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...