बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कछियावां गांव में बुधवार को खलिहान में आग लगने से नेवारी की पांच पुंज जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि चुन्नू महतो, अनिल महतो, भूषण महतो के 20 बीघा खेत में धान की फसल उपजी थी। उसकी नेवारी को पांच पुंज बनाकर खलिहान में रखा गया था। अचानक उसमें आग लग गयी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पाकर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे। जब तक आग पर काबू पाया जाता, पुंज जलकर राख हो गयी थी। हादसे में हजारों के नुकसान की आशंका जतायी गयी है। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड यह भी पढ़ें- कड़ारी पंचायत के बधार में भीषण आग, लाखों का नुकसान यह भी पढ़ें- साढ़े तीन सौ बोझ गेहूं जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...