बिहारशरीफ, जनवरी 31 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव के पास से तीन कारतूस व चोरी की एक बाइक के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात उस्मानपुर गांव के पास बैठे चार लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। जवानों ने सभी को खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी में कारतूस बरामद हुई। बाइक भी चोरी की है। गिरफ्तार बदमाशों में चंडी थाना क्षेत्र के हसनी गांव का ईशान कुमार, यशवंतपुर गांव का रीबू कुमार, शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय निवासी बॉबी कुमार व एक नाबालिग शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.