बिहारशरीफ, मार्च 16 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव में सोमवार को रास्ते में गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक गांव के ही राजा बिंद के 45 वर्षीय पुत्र रुदल बिंद थे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि सुबह में वे मछार खंधा में अपने खेत को देखने गये थे। रास्ते में पहले से ही बिजली का तार टूटकर गिरा था। अनजाने में इसके सम्पर्क में आ गये। जब तक लोगों को घटना की जानकारी हुई, करंट से उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.