बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। इससे लोगों को राहत मिलीहै। सीओ सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि बस स्टैंड, अस्पताल, रामघाट के अलावा कई सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। जब तक ठंड का असर रहेगा, अलाव की व्यवस्था जारी रहेगी। गरीब-गुरबों को ठंड की मार से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था की गयी है। स्थानीय रिक्शा चालकों, मजदूरों व बुजुर्गों ने प्रशासन के इस पहल का स्वागत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...