बिहारशरीफ, मई 15 -- नगरनौसा। प्रखंड कार्यालय के गेट पर सुधा दूध कॉर्नर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रंजु कुमारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि यहां सुधा उत्पाद से जुड़े दूध, दही, पनीर, लस्सी, पेड़ा समेत सभी प्रकार के उत्पाद उचित दाम पर मिलेगा। अब सुधा निर्मित उत्पाद की खरीद के लिए लोगों को अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा। मौके पर बीडीओ ओमप्रकाश, सीओ सत्येंद्र, संचालक निधि कुमारी, संजय कुमार, कुंदन कुमार, विशाल कुमार आदि मौजूद थे। (नगरनौसा से रजनीकांत) यह भी पढ़ें- नगरनौसा में बाल मेला का आयोजन यह भी पढ़ें- सुधा होल डे मिल्क पार्लर का हुआ उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...