गोपालगंज, नवम्बर 24 -- भोरे।एक संवाददाता स्थानीय थाने के भोरे गांव की एक बहू 62 हजार रुपए नगद और करीब छह लाख रुपए के जेवर लेकर मायके वालों के साथ फरार हो गई। मामले को लेकर उसके ससुर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि गत 30 सितम्बर को रात्री में गांव के प्रसिद्ध सिंह के घर भोपतपुरा गांव के अवधेश राय, यूपी के टड़वा गांव के सत्येंद्र राय, रुगदा देवी और सुनीता देवी चारपहिया वाहन से आए और उनकी बहू सोनम कुमारी को लेकर चले गए। बहू छह लाख रुपए के गहने और 62 हजार रुपए नगद भी लेकर चली गई। पूछने पर बहू ने कहा कि अब आपके यहां नहीं रहूंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.